फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती और महराजगंज सहित प्रदेश के 15 जिले सील

Thu, 09 Apr 2020 09:30 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज रात 12 बजे से प्रदेश के महराजगंज और बस्ती समेत 15 जिलों के हॉट स्पॉट को सील कर दिया गया है। इन दोनों जिलों को मिलाकर 14 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसमें बस्ती में छह और महराजगंज में आठ जमाती कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


महराजगंज के जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि लॉकडाउन व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करते हुए कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया खुर्द तथा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया व विशुनपुर फुलवरिया को पूरी तरह सील किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सिर्फ पुलिसकर्मी व चिकित्साकर्मी ही वहां आएंगे व जा सकेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की घर-घर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।  उन्होंने कहा कि जब तक इन स्थलों को सील रखा गया है कोई भी निर्देशों का उल्लंघन न करे। उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वहीं बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के मुताबिक शहर के मिल्लतनगर, तुरकहिया व गिदही खुर्द रेड जोन में शामिल है। इसे पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। आम लोगों को जरूरत के सामान उनके घर पर ही मिलेंगे। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

 
इन जिलों को किया जाएगा सील
वाराणसी, लखनऊ, महराजगंज, बस्ती, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, शामली,  कानपुर, सीतापुर, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद और बरेली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें