UP School Holidays: सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आठवीं तक के स्कूलों का अवकाश दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी व निजी विद्यालय 24 जनवरी को खुलेंगे।
शीतलहर को देखते हुए डीएम कृष्णा करूणेश ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सहित निजी विद्यालयों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है। मंगलवार को आदेश जारी करते हुए डीएम ने कहा कि एक से आठवीं तक के सभी विद्यालय 22 और 23 जनवरी को बंद रहेंगे। कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यालय सुबह 10 से तीन बजे तक संचालित होेंगे।
सर्द हवा से बढ़ी गलन छा सकता है कोहरा
मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव हो रहा है। सुबह घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन धूप नहीं खिली। वहीं, सर्द हवा से गलन बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सुबह कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है। बाद नहीं निकलने के साथ सर्द हवा परेशान करती रही।