फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मौसम का सितम: पांच डिग्री गिरा पारा...कंपकंपाए लोग, कोहरे से ट्रेनें-उड़ानें सब प्रभावित

Wed, 22 Jan 2025 11:13 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

इस बार जनवरी में मौसम हर दिन बदल रहा है। शनिवार-रविवार को धूप के बाद सोमवार और मंगलवार को शीतलहर के चलते लोग कांपते रहे। जगह-जगह अलाव के पास लोग खड़े दिखे। सोमवार की रात में घने कोहरे के चलते चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
मौसम का सितम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर के चलते मंगलवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। आर्द्रता भी 97 रही। मंगलवार को सर्दी से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। ट्रेने-उड़ाने प्रभवित रहीं। वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी सतर्कता संदेश को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में दो दिन का अवकाश भी घोषित कर दिया गया है। माैसम विभाग ने आज और कल ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


इस बार जनवरी में मौसम हर दिन बदल रहा है। शनिवार-रविवार को धूप के बाद सोमवार और मंगलवार को शीतलहर के चलते लोग कांपते रहे। जगह-जगह अलाव के पास लोग खड़े दिखे। सोमवार की रात में घने कोहरे के चलते चार पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हुईं।

शहर के अंदर भी कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई थी। वहीं शहर के बाहर की सड़कों पर कई जगह दृश्यता शून्य थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15.4 और सोमवार को 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट से मंगलवार को लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार-शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में बारिश और पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान है। अभी दो दिन तक तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन उसके बाद दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें