फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीसीएस-2019: गोरखपुर के लाल ने किया कमाल, डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर बढ़ाया मान

Thu, 18 Feb 2021 12:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
डिप्टी जेलर पद पर चयनित हुए अजीत कुमार चन्द। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पीसीएस 2019 परीक्षा में गोरखपुर जिले के मेधावियों ने भी परचम लहराया है। जिले के अजीत कुमार चंद ने डिप्टी जेलर पद पर चयनित होकर मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


गोला ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोहरा बुजुर्ग निवासी सुरेशचंद के पुत्र अजीत कुमार चन्द बचपन से ही पढ़ने में होनहार रहे हैं। उन्होंने कक्षा 10 व 12वीं की पढ़ाई डीएवी इंटर कॉलेज से और स्नातक व परास्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है। उनके भाई अमित कुमार चन्द उत्तराखंड में पीसीएस पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


अमित ने बताया कि उनके भाई अजीत कुमार चन्द ने कड़ी मेहनत से कामयाबी हासिल की। जेआरएफ व सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत रहने के बाद अजीत लगातार मेहनत करते रहे। उनकी इस उपलब्धि पर गौरव चन्द, विपिन मिश्रा, विकास चन्द, राहुल चन्द, वेदप्रकाश प्रजापति, गिरिजेश कुमार विश्वकर्मा, भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, युवा नेता नवनीत राय, रिंटन राय, अजय राजभर आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें