फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव : गोरखपुर में 30 लाख वोटर तय करेंगे अपनी पंचायतों के प्रतिनिधि, अभी भी बन सकते हैं मतदाता

Sun, 24 Jan 2021 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए गोरखपुर जिले की पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार हो गई है। इस बार करीब 30 लाख वोटर अपनी पंचायतों के प्रतिनिधि तय करेंगे। चुनाव के मद्देनजर वोटर अभियान शुरू होने के पहले वोटरों की कुल संख्या 27.40 लाख थी।

विज्ञापन


दो फेज के मतदाता अभियान में करीब 2.60 लाख वोटर बढ़े। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को ही कर दिया गया। निर्वाचन कार्यालय( पंचायत) से मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर से चले अभियान में 93729 वोटर बढ़े जबकि 76739 वोटरों के नाम कटे। यानी कुल बढ़े हुए वोटरों की संख्या करीब 16990 रही।

अधिसूचना जारी होने तक बन सकते हैं वोटर
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भले ही हो गया लेकिन अब भी कोई वोटर बनने से वंचित रह गया है तो आवेदन कर सकता है। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि के पहले तक नाम जोड़ने और कटवाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी एसडीएम और पंचायत निर्वाचन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इन आवेदनों का निस्तारण नामांकन के आखिरी दिन तक करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें