त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव की सरकार चुनने में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों ने ज्यादा भागीदारी निभाई। गोरखपुर में 15 अप्रैल को हुए मतदान में कुल 64.73 फीसदी वोट पड़े। इनमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत जहां 59.45 है वहीं महिलाओं की भागीदारी 70.66 फीसदी है।
जिले में 29 लाख 61 हजार 685 वोटर थे। इनमें से 19 लाख 17 हजार 88 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिन्होंने वोट डाले उनमें पुरुषों की संख्या 9लाख 30 हजार 881 है जबकि महिलाओं की संख्या 9 लाख 86 हजार 207 है। यानी पुरुषों की तुलना में जिले में करीब 50 हजार अधिक महिला मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी समझी और बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
जिले में सबसे कम मतदान वाले ब्लॉक बड़हलगंज में भी 64 फीसद से अधिक महिला मतदाताओं ने वोट डाला। कैंपियरगंज में सबसे ज्यादा 77 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला।
यह रहा मतदान प्रतिशत
| ब्लॉक |
पुरुष |
महिलाएं |
| पाली |
65.71 |
71.50 |
| पिपरौली |
61.81 |
68.88 |
| चरगांवा |
65.40 |
71.74 |
| पिपराइच |
66.76 |
75.13 |
| खोराबार |
59.71 |
69.85 |
| कौड़ीराम |
52.56 |
68.85 |
| उरुवा |
55.45 |
67.03 |
| खजनी |
60.50 |
68.58 |
| गोला |
55.11 |
68.76 |
| कैंपियरगंज |
62.89 |
77.35 |
| सहजनवां |
66.48 |
74.77 |
| जं. कौड़िया |
63.52 |
72.78 |
| भटहट |
61.23 |
72.64 |
| सरदारनगर |
61.69 |
73.27 |
| ब्रह्मपुर |
53.27 |
75.19 |
| बांसगांव |
56.71 |
69.90 |
| गगहा |
55.71 |
66.35 |
| बेलघाट |
57.95 |
67.41 |
| बड़हलगंज |
52.19 |
64.50 |
| भरोहिया |
62.31 |
74.66 |