फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: संतकबीरनगर में प्रधानी जीतने से पहले ही दो प्रत्याशी हार गए थे जिंदगी की जंग, परिणाम आया तो रो पड़े लोग

Fri, 07 May 2021 08:19 PM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।

सार

पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद की संक्रमित पत्नी दुर्गावती की पहली मई को हो गई थी मौत। भाटपार के प्रधान प्रत्याशी हमीदुल्ला का भी तीन दिन पूर्व हार्ट अटैक से हो गया था निधन। जीत मिली तो परिजन और समर्थक खुश नजर आए, मगर प्रत्याशी के जीवित न रहने की रही सिसक।
विज्ञापन
मृत दुर्गावती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के विकास खंड खलीलाबाद के दो ग्राम पंचायतों में मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम आया तो वहां मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। जीते हुए प्रत्याशी के पक्ष में जैसे- जैसे मतपत्रों की संख्या बढ़ रही थी, वैसे-वैसे समर्थक सिसक रहे थे। वजह यह थी कि जिन दो प्रत्याशियों को जीत मिली, उसमें से एक प्रत्याशी की मतगणना से ठीक एक दिन पहले कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। जबकि दूसरे प्रत्याशी की तीन दिन पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इन दोनों ग्राम पंचायतों में फिर से चुनाव कराए जाने की नौबत आ गई है। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत धमैचा गांव निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद का वर्ष 2018 में निधन हो गया था। उनके तीन बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे नित्यानंद प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर है। जबकि मझले बेटे संजय राना निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य है। छोटे बेटे सर्वेंद्र कुमार घर का कामकाज करते है।

बड़े बेटे नित्यानंद ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर उनकी मां दुर्गावती प्रत्याशी थी। मां दुर्गावती कोरोना संक्रमित हो गई थीं। संक्रमित मां की शनिवार को मौत हो गई। जबकि रविवार को मतगणना हुई तो मां प्रधान पद पर चुनाव जीत गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नित्यानंद ने बताया कि मां के चुनाव जीतने की खुशी तो हुई, लेकिन नतीजा जानने से पहले ही मां की मौत हो जाने का गम परिजनों और समर्थकों को है। रिटर्निंग अफसर डॉक्टर ओ पी मिश्र ने बताया कि धमैचा ग्राम पंचायत में प्रधान पद की प्रत्याशी दुर्गावती को 231 मत मिला है। जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरोजा देवी को 166 मत हासिल हुआ। 65 मतों से दुर्गावती चुनाव जीत गई। यहां दुर्गावती के अलावा ज्ञानती, मीरा देवी, मुराती, मोनी देवी, राजमजी और सरोजा देवी प्रत्याशी रही। परिजनों और समर्थकों ने बताया कि जीती प्रत्याशी दुर्गावती पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद की पत्नी है। शनिवार को ही दुर्गावती का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। 

इसी तरह भाटपार ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर हमीदुल्ला चुनाव जीते हैं। हमीदुल्ला को 221 मत मिला। जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी यार मोहम्मद को 185 मत हासिल हुआ। समर्थकों ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही चुनाव जीतने वाले हमीदुल्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस ग्राम पंचायत में हमीदुल्ला, अनिल, अशरफ अली, पंकज गुप्ता, जामवंत, तरन्नुम खातून, भुआल, यार मोहम्मद समेत दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। 

विकास खंड क्षेत्र के धमैचा और भाटपार के प्रधान पद पर जीते प्रत्याशियों की मौत हो जाने से उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इन दोनों ग्राम पंचायतों में दुबारा चुनाव कराए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि रिटर्निग अफसर की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग को सूचना भेजी जाएगी। आयोग से दुबारा चुनाव कराए जाने की जो तिथि निर्धारित की जाएगी। उसी तिथि पर दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर चुनाव कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें