फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में बवाल: चुनाव हारने से बौखलाए पूर्व प्रधान के समर्थकों ने एक को उतारा मौत के घाट, सात घायल

Wed, 05 May 2021 09:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वोट नहीं देने का आरोप लगाकर घर पर चढ़कर की गई मारपीट, केस दर्ज। तीन की हालत गंभीर, एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गोला इलाके के तीरा गांव में चुनाव हारने से बौखलाए पूर्व प्रधान के समर्थकों ने मंगलवार को प्रतिद्वंदी पक्ष के एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। घटना में सात लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गंभीर रुप से घायल रमाशंकर ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। पिटाई से रमाशंकर की पत्नी लीलावती, बेटे शशिकांत, प्रकाश, दीपक, विकास, महिमा, कुसुम को चोटें आईं हैं। प्रकाश, विकास, शशिकांत के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। घटनाक्रम के बारे में पता चला है कि तीरा गांव में प्रधान पद के लिए सामान्य सीट थी। पूर्व प्रधान दुर्गावती पत्नी विजय शंकर यादव की पतोहू निर्मला इस बार प्रत्याशी थीं। वह चुनाव हार गई हैं। 

आरोप है कि हार से गुस्साए पूर्व प्रधान के समर्थकों ने वोट न देने के शक में मंगलवार की सुबह आठ बजे लाठी, धारदार हथियार से लैस होकर दयाशंकर के घर पर चढ़कर हमला कर दिया। इस हमले में दयाशंकर के परिवार के आठ लोग घायल हो गए। इसमें से रमाशंकर की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दयाशंकर पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के अनुसार आरोपी पूर्व प्रधान, विजय शंकर पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया था। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रमाशंकर की मृत्यु हो गई। अब दर्ज केस में गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ जाएगी। 

उधर, पूर्व प्रधान विजय शंकर का कहना है कि दयाशंकर पक्ष के लोगों ने हमारे तीन लोगों को पहले ही मारा-पीटा है। यह घटना चुनावी रंजिश में नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने पूर्व प्रधान की तरफ से दी गई तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ असंज्ञेय धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें