फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat By Election 2021: महराजगंज में 96 रिक्त पदों पर मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह

Sat, 12 Jun 2021 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

लक्ष्मीपुर में प्रधान के एक पद तथा आठ ब्लॉकों में सदस्य के 95 पदों पर मतदान जारी।
विज्ञापन
यूपी पंचायत उप चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शनिवार को महराजगंज जिले में प्रधान के एक पद तथा सदस्य के 95 पदों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रारंभ हो गया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक के दस मतदेय स्थलों पर प्रधान के एक तथा सदस्य के 20 पदों, पनियरा के तीन मतदेय स्थलों पर सदस्य के 11 पदों, परतावल के दो मतदेय स्थलों पर सदस्य के छह पदों, सिसवा के एक मतदेय स्थल पर  सदस्य के एक पद, निचलौल के दस मतदेय स्थलों पर सदस्य के 22 पदों, नौतनवा के दो मतदेय स्थलों पर सदस्य के चार पदों, फरेंदा के सात मतदेय स्थलों पर सदस्य के 22 पदों तथा बृजमनगंज के तीन मतदेय स्थलों पर सदस्य के नौ पदों पर शनिवार को सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ।  
विज्ञापन

 
मतदान को लेकर यहां दिखा अधिक उत्साह 
उपचुनाव में मतदान को लेकर फरेंदा ब्लॉक के बारातगाड़ा, बड़हरा देवीचरन व रामनगर में महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पनियरा क्षेत्र के जर्दी में मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान प्रक्रिया में प्रतिभाग करना प्रारंभ कर दिया। नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नौतनवा क्षेत्र के चंडीथान व बैकुंठपुर बोदरवार में भी सदस्य पद पर हो रहे चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें