फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बस्ती में भीषण हादसा... ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार कार; सगे भाइयों समेत चार की मौत

Sat, 15 Feb 2025 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

यूपी के बस्ती जिले के परसा परशुरामपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। टेंट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में एक तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत हो गई। हादसे का शिकार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस्ती के पैकोलिया थाना इलाके के परसा परशुरामपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। टेंट का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में एक तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। 

हादसे में कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतको में रोहित (27) पुत्र साहबदीन निवासी शेरपुर थाना इनायत नगर जिला अयोध्या, पवन (24) पुत्र जोखू प्रसाद निवासी खमरिया बुजुर्ग थाना छपिया जिला गोंडा, मोनू (22) पुत्र राम जी और सोमनाथ (24) पुत्र राम जी निवासी बाबा बागेश्वर नगर बभनान थाना गौर जिला बस्ती शामिल हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी अभिनन्दन, सीओ संजय सिंह आदि आधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार में सवार सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें