फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा ने कमलेश को प्रत्याशी बना खेला पीडीए का दांव, भाजपा से समर्थन की कोशिश में हैं एमएलसी ध्रुव

Fri, 10 Oct 2025 02:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एमएलसी चुनाव में गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने कमलेश को प्रत्याशी बनाकर पीडीए का दांव खेला है। एमएलसी ध्रुव भाजपा से समर्थन की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
कमलेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर- फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने भोलाराम मस्करा इंटर गोरखपुर-फैजाबाद कॉलेज सहजनवां के सहायक अध्यापक कमलेश यादव को प्रत्याशी घोषित कर पीडीए का दांव खेला है। कमलेश यादव शिक्षक राजनीति में 10 साल से सक्रिय हैं और वर्तमान में वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव हैं। 
विज्ञापन


उधर, भाजपा ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन अपने पत्ते नहीं खोले हैं। शर्मा गुट में एक बार फिर एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाने पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है। 

ध्रुव त्रिपाठी के भाजपा से भी बेहतर तालमेल हैं। कयास लगाया जा रहा है कि पिछली बार की तरह भाजपा उन्हें वॉकओवर दे सकती है। सपा से प्रत्याशी बनाए गए कमलेश यादव मूल रूप से जिले के महदेवा बाजार के छतियारी गांव के रहने वाले हैं और शहर के बिछिया मोहल्ले में रहते हैं। 
विज्ञापन

 

पीडीए के नाम - एकजुट मतदान
उनका परिवार पिछले कई दशक से गांव की राजनीति में सक्रिय है। वित्तविहीन शिक्षकों में उनकी बेहतर पकड़ है। उन्हें प्रत्याशी बनाने के साथ ही सपा ने अपने प्रचार में "पीडीए के नाम - एकजुट मतदान" का नारा देते हुए संगठन को एकजुट होकर मैदान में उतरने का संदेश दिया है। 
 

कमलेश यादव के प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, शिक्षक सभा प्रदेश महासचिव दिग्विजय पटेल, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी राजू, मैना भाई आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें बधाई दी है।

भाजपा से समर्थन की कोशिश में हैं एमएलसी ध्रुव
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार एमएलसी चुने गए ध्रुव कुमार त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिल गई है। एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने बातचीत में कहा कि शर्मा गुट से अनौपचारिक से चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है।
विज्ञापन

बस घोषणा होना बाकी है। उनका प्रयास होगा कि भाजपा 2020 की तरह ही समर्थन कर दे। उधर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि पार्टी चुनाव लड़ेगी। पांच-छह लोगों ने दावेदारी भी की की है, प्रदेश नेतृत्व जल्द ही निर्णय लेगा। संगठन स्तर पर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें