उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार दोपहर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कोरोना के कप्पा वैरिएंट मरीज ने दम तोड़ दिया है। वह कई दिनों से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती था। मृतक संतकबीरनगर जिले का रहने वाला था। उसकी उम्र 66 साल बताई जा रही है। इसे अप्रैल में यूपी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट घोषित किया है। इसकी पुष्टि माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने की है।
कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट बेहद खतरनाक माना जा रहा है। इसे हाल ही में भारत में वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया गया है। इसका अर्थ यह है कि यह वह स्वरूप है, जो बहुत घातक है। देश के कई राज्यों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इसकी वजह से कई मरीजों की मौत हो चुकी है। यूपी में संभवत: डेल्टा प्लस का पहला मामला गोरखपुर में मिला है। जानकारी के अनुसार, बीआरडी मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबॉयोलॉजी टीम ने 30 कोरोना संक्रमितों का नमूना अप्रैल और मई में जुटाया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर ...