18 से 19 साल वाले 34 हजार वोटर
जिले में 18 से 19 साल वाले 34117 वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4254 वोटर शहर विधानसभा और 4200 वोटर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के हैं। जबकि, सबसे कम 3128 वोटर खजनी और 3381 वोटर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के हैं।
उम्र का शतक लगा चुके 648 वोटर
जिले में 648 ऐसे वोटर हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। इनमें सबसे अधिक 136 वोटर बांसगांव व 104 वोटर कैंपियरगंज तथा सबसे कम नौ वोटर चिल्लूपार व 27 वोटर खजनी विधानसभा क्षेत्र के हैं। इसी तरह जिले की वोटर लिस्ट में 80 से 89 वर्ष के 52097 और 90 से 99 वर्ष के बीच 9057 वोटर हैं। इस बार 80 साल से अधिक उम्र वाले सभी वोटरों को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा दिव्यांग और कोरोना पीड़ित वोटरों को भी प्राप्त होगी।