फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2022: व्यापारियों की सधी प्रतिक्रिया, ऋण व जीएसटी में छूट की उम्मीदें टूटीं

Fri, 27 May 2022 11:23 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

व्यापारी बोले- सरकार ने नया टैक्स न लगा व टैक्स दरों में बदलाव न करके एक तरह से राहत भी दी।
विज्ञापन
गोरखपुर बजट पर व्यापारियों की राय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पर व्यापारियों ने सधी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि छोटे व्यापारियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जीएसटी या फिर ऋण में किसी भी तरह की छूट की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, किसी प्रकार का नया टैक्स नहीं लगाया गया। टैक्स दरों में बदलाव भी नहीं हुआ है, जो राहत देने वाला है।

विज्ञापन


ऋण व जीएसटी में मिले छूट
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की स्थापना के लिए व्यवस्था हुई है। यह शानदार बजट है। हालांकि, व्यापारियों को किसी प्रकार का कोई पैकेज नहीं मिला है। इससे निराशा हुई है। व्यापारियों को भी उद्यमियों की तरह ऋण व जीएसटी में छूट मिलनी चाहिए।- राजेश नेभानी, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स

विकास परक बजट

 बजट विकास परक है। औद्योगिक क्षेत्र एवं रोजगार के लिए बहुत अच्छा है। किसी प्रकार का टैक्स न बढ़ा कर व्यापारियों को राहत दी गई है। किसी तरह का नया बोझ नहीं डाला गया है।- मदन लाल अग्रहरि, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

 
 व्यापारियों की उम्मीदें ज्यादा थीं
सरकार ने कुछ मायनों में तो व्यापारियों को छूट दी है, लेकिन छोटे व्यापारियों को ऋण, जीएसटी व अन्य व्यापारिक गतिविधियों में छूट नहीं मिल पा रही है। छोटे व्यापारियों को सरकार से ज्यादा उम्मीदें थीं।- विनय शुक्ला, व्यापारी

विकास को दर्शाने वाला बजट
सरकार का बजट विकास को दर्शाने वाला है। चिड़ियाघर, रामगढ़ताल, मेट्रो, एम्स के साथ स्मार्ट सिटी की तरफ गोरखपुर बढ़ते चले, ऐसा सहयोगी बजट है।- शिवेंद्र टेकड़ीवाल, व्यापारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें