फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2022: गोरखपुर अब सेफ सिटी, बसों में लगेंगे कैमरे-पैनिक बटन

Fri, 27 May 2022 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि पुलिसकर्मी अब दोगुने जोश से काम करेंगे। सरकार सुविधाएं लगातार बढ़ा रही है। महिला सुरक्षा के  मद्देनजर लिए गए निर्णय से और सुधार होगा। गोरखपुर में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सक्रिय रहती है। दो महिला पुलिसकर्मियों को चौकी इंचार्ज भी बनाया गया है। आगे और सुधार होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर ई-बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की सेफ सिटी की सूची में गोरखपुर को भी शामिल कर लिया गया है। अब शहर में महिलाओं को सुरक्षा की विशेष सुविधा मिलेगी। महिला पुलिस होगी, जो सड़कों पर नियमित भ्रमण कर सुरक्षा प्रदान करेंगी। बसों में भी सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट भी बनेंगे, जहां पर महिला कर्मचारी की ही तैनाती रहेगी। थानों के महिला हेल्प डेस्क और प्रभावी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट में पुलिस के हिस्से में बहुत कुछ आया है। सेफ सिटी में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिस कर्मियों के ऊपर ही होगी। महिला पुलिस कर्मियों को पिंक स्कूटर और एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) भी मिलेगी। इसकी मदद से मनचलों पर निगाह रखी जाएगी। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट भी बनेंगे।

ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहता है। घटनाएं अक्सर होती हैं। इसके बावजूद पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। ऐसे इलाकों में शाम के बाद तेज रोशनी के इंतजाम किए जाएंगे। बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन भी लगेंगे। जगह-जगह महिला पुलिस कियास्क बनाए जाएंगे, जहां महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी। महिला कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए बस और एसयूवी की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं की शिकायत दर्ज कराने में सहायता के लिए पिंक आउट-पोस्ट (चौकियां) स्थापित की जाएंगी, जो पूरी तरह महिला पुलिसकर्मी ही संचालित करेंगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

चकाचक होंगे थाने-आवास
खस्ताहाल थाने, चौकी और आवास में रह रहे पुलिस कर्मियों के दिन अब बहुरेंगे। आवासों और थानों की मरम्मत के लिए जहां अलग से बजट आवंटित हुआ है, वहीं पुलिस कर्मियों  के हाथों में आधुनिक असलहे होंगे। इसके लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

थानों पर और प्रभावी होगी महिला हेल्प डेस्क  
सेफ सिटी परियोजना के तहत गोरखपुर के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने के साथ ही उसे प्रभावी बनाया जाएगा। इसमें काउंसलर (परामर्शदाता) की तैनाती भी होगी। इसके अलावा वर्तमान आशा ज्योति केंद्रों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

पीएसी की महिला बटालियन स्थापना को मिलेगी गति
सुरक्षा के लिहाज के लिए गोरखपुर में पीएसी की महिला बटालियन की स्थापना को और गति मिलेगी। इसके निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। अब बजट का और प्रावधान किया गया है। इससे काम को रफ्तार मिलेगी।  माना जा रहा है कि इसकी स्थापना भी गोरखपुर में जल्द हो जाएगी। इसके बाद महिलाओं की सुरक्षा और सख्त हो जाएगी।

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि पुलिसकर्मी अब दोगुने जोश से काम करेंगे। सरकार सुविधाएं लगातार बढ़ा रही है। महिला सुरक्षा के  मद्देनजर लिए गए निर्णय से और सुधार होगा। गोरखपुर में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सक्रिय रहती है। दो महिला पुलिसकर्मियों को चौकी इंचार्ज भी बनाया गया है। आगे और सुधार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें