अभ्युदय कोचिंग के विद्यार्थी प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट दिए जाने की घोषणा से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि निशुल्क कोचिंग के बाद अब टैबलेट से तैयारी करने में काफी मदद मिलेगी। अब इसकी मदद से आसमान छू लेना है।
इससे काम की पाठ्य सामग्री जुटाने में सहूलियत होगी। अभ्युदय कोचिंग में कक्षाएं लेने वाले विद्यार्थियों ने कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं दीं।
टैबलेट से तैयारी बेहतर होगी
अभ्युदय कोचिंग में नियमित जाती हूं। बहुत अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। बजट में टैबलेट देने का प्रावधान किया गया है, इससे तैयारी और बेहतर होगी। नोट बनाने में भी काफी मदद मिलेगी। मैं तो बहुत उत्साहित हूं।
- साक्षी पांडेय, घोष कंपनी
ऑनलाइन क्लास से जुड़ सकेंगे
टैबलेट मिलने से तैयारी करने में काफी सहूलियत होगी। सभी के पास एंड्रायड मोबाइल फोन नहीं होता है। अब टैबलेट से ऑनलाइन क्लास से जुड़ जाएंगे तो समय की बचत होगी। अच्छी कोचिंग के साथ संसाधन भी मायने रखता है।
- शिखा मिश्रा, माया बाजार
तैयारी और पाठ्यसामग्री जुटाने में मदद मिलेगी
टैबलेट देकर गरीब मेधावी विद्यार्थियों की सरकार ने सुध ली है। बजट में इसका भी प्रस्ताव सुनकर अच्छा लगा। इंटरनेट के माध्यम से काफी पाठ्यसामग्री जुटा सकेंगे। ऑनलाइन क्लास से भी जुड़ना आसान हो जाएगा।
- शिवम कुमार गुप्ता, बक्शीपुर
सीएम ने दिया बड़ा प्लेटफॉर्म
मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है। निशुल्क कोचिंग से ऐेसे विद्याथियों को मदद मिलेगी, जो काबिल तो हैं पर संसाधन के अभाव में सफल नहीं हो पाते। टैबलेट से पर्याप्त मदद मिलेगी।
- रवि कुमार राव, बशारतपुर