फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: गोरखपुर में 199 केंद्रों पर 1,27,586 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां हुईं तेज

Wed, 09 Mar 2022 02:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के संबंध में तैयारियां तेज हुईं। 24 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, दसवीं का पेपर 11 अप्रैल को होगा समाप्त।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से कराने का फैसला लिया है। परीक्षा के लिए जिले में 199 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में दोनों कक्षाओं के 1,27,586 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें, दसवीं के 67,038 और इंटर के 60,548 विद्यार्थी होंगे।

विज्ञापन


जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति ने केंद्रों के नाम पर हाल ही में मुहर लगाई है। नई सूची में पहले घोषित 201 केंद्रों में से 13 का नाम हटाया गया है और 11 नए केंद्रों को जगह दी गई है। बोर्ड की ओर से वर्ष 2020-21 में आयोजित परीक्षा के लिए 206 केंद्र बनाए गए थे।

इस बार 199 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र निर्धारण के दौरान उन केंद्रों का खास ख्याल रखा गया है जो विगत वर्षों में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्र बनते रहे हैं। बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार दसवीं की परीक्षा 11 अप्रैल तो बारहवीं की 20 अप्रैल को समाप्त होगी।

शिक्षकों का ब्योरा हो रहा अपलोड

डीआईओएस कार्यालय की ओर से केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के संबंध में उनका ब्योरा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है। इस बार इनकी तैनाती बोर्ड की ओर से की जाएगी। परीक्षा के दौरान मिलने वाला पारिश्रमिक भी सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा।

कंट्रोल रूम, कॉपियां, ऑनलाइन मानीटरिंग पर चल रहा काम

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद जनपदीय कंट्रोल रूम के निर्धारण के साथ केंद्र से भी परीक्षा केंद्रों को सीधे तौर पर जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। जुबली इंटर कॉलेज में मुख्य कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। डीआईएएस कार्यालय से कर्मचारियों की तैनाती कर हर केंद्र की मानीटरिंग की जाएगी। कॉपियां और प्रश्नपत्र के कार्य में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें