गोरखपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि आज गोरखपुर में मच्छर और माफिया का आतंक है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब मुख्यमंत्री के इस जिले में रेप और हत्या की घटनाएं सामने न आए। हाल ही में एक जाति विशेष के दबंगों ने पिछड़ी जाति के तीन लोगों की हत्याएं कर दी। गोरखपुर और पूरे प्रदेश में सपा सरकार में जो विकास कार्य हुए थे उसका फीता काटकर भाजपा वाले खुद का बता रहे हैं।
कांग्रेस के नेता अनवर हुसैन ने कहा कि भाजपा के नेता केवल मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान का नाम लेकर वोट मांगते हैं। ये लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। पं. नेहरू ने देश का इतना विकास कर दिया कि मोदी जी सात साल में भी उसे बेच नहीं पाए। अनवर के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ से ज्यादा विकास कार्य अखिलेश यादव की सरकार में हुए हैं।
गोरखपुर में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने सपा और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए अपने कामों की गिनती कराई। कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर का चारों तरफ से विकास हुआ है। ये जिला एक मॉडल बन चुका है। यहां हाल ही में नौकायन, खाद कारोबार, एम्स का उद्घाटन हुआ है। यहां छह लेन की सड़कें बनी हैं। बिजली की व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश में 18 से 24 घंटे की बिजली मिल रही है। लोगों को रोजगार मिल रहा है। अपराध पर पूरी तरह से लगाम लग चुका है।