फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पिछली सरकारों पर हमला, बोले- योगी सरकार ने खत्म कर दिया अपराध का डर

Sat, 04 Dec 2021 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

केंद्रीय मंत्री ने गोरखपुर में इंडोर स्टेडियम व शूटिंग रेंज खोलने की घोषणा की, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 89 वें संस्थापक सप्ताह समारोह का किया उद्घाटन।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह में मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने यूपी की कानून व्यवस्था का जिक्र करके सपा और बसपा पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा व बसपा की सरकार में भय के कारण नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों में भी लोग रात में नहीं निकलते थे।

विज्ञापन


लूटपाट और हत्या आम बात हो गई थी। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उस भय और डर के वातावरण को खत्म किया है। जिसके चलते गोरखपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में निवेश हो रहा है। इज आफ डूइंग बिजनेस में यूपी दूसरे पायदान पर है। केंद्रीय मंत्री ने गोरखपुर में शूटिंग रेंज और इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। इसके लिए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष से प्रस्ताव भी मांगा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 89 वें संस्थापक सप्ताह समारोह का उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंच पर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर यूपी सिंह मौजूद हैं।
विज्ञापन


शूटिंग रेंज व इंडोर स्टेडियम का प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेज दें। इसपर जल्द कार्यवाही की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए रोजगार, स्वरोजगार, कारोबार और अविष्कार चाहिए। शिक्षा के बाद रोजगार न मिले तो शिक्षा अधूरी है। इसकी पहली शर्त सुरक्षा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यह सुरक्षा का भाव दिया है।
 

विज्ञापन

कांग्रेस के समय 15 से 20 साल लगते थे एम्स के निर्माण में

केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बेहतर कार्यप्रणाली की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण में 15 से 20 साल लग जाते थे। अब तो पांच साल में न सिर्फ एम्स बन रहा है, बल्कि ओपीडी चल रही है। गोरखपुर एम्स का इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों पर एम्स का शिलान्यास किया था। अब पांच साल के भीतर प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण भी होने जा रहा है।

नौ माह दो कोविड वैक्सीन का निर्माण

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के इलाज के बारे में किसी को पता नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में रिकार्ड 9 माह में दो कोविड वैक्सीन का निर्माण हुआ। दुनिया के पांच देश ही कोविड वैक्सीन बना पाए। इसमें भारत भी शामिल है। कांग्रेस और पूर्ववर्ती सरकारों में देश में टीके बनाने और लाने में 40-40 साल लग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें