फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट पर संतुष्ट नजर आईं महिलाएं, बोलीं-टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव से घर मजबूत होगा

Sat, 01 Feb 2020 08:53 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
nirmala sitharaman
विज्ञापन
बजट में महिलाओं के पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35 हजार छह सौ करोड़ रुपये के प्रस्ताव के साथ ही महिला विशिष्ट कार्यक्रमों के लिए 28 हजार छह सौ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही लड़कियों के मां बनने की उम्र सीमा बढ़ाने को लेकर टास्कफोर्स के गठन के अलावा सीधे तौर पर किचन के लिए कोई घोषणा बजट में नहीं की गई है, लेकिन किसानों से संबंधित घोषणाएं एवं टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव का असर किचन पर जरूर पड़ेगा। शनिवार को पेश हुए आम बजट पर महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में महिलाओं का पूरा ध्यान रखा गया। इस बार का बजट सराहनीय है।
 
यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। बजट में महंगाई को नियंत्रित करने, महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं शिक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
रुक्मिणी शुक्ला, गृहणी
Trending Videos
विज्ञापन

इस बार का बजट सराहनीय है। सरकार ने बजट में महिलाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। महिलाओं के पोषण के लिए बजट के अलावा कई घोषणाएं की गई हैं।
सरोज मिश्रा, गृहणी

वित्त मंत्री ने शानदार बजट प्रस्तुत किया है। इसमें महिलाओं के लिए काफी कुछ है। टैक्स स्लैब में किए गए बदलाव से घर का बजट मजबूत होगा।
आरती केशवानी, गृहणी

महिलाओं के लिए बजट में जो भी घोषणाएं की गई है वह स्वागत योग्य है। सरकार ने इस बजट में महिलाओं के साथ ही सभी वर्गों का ध्यान रखा है।
आंचल श्रीवास्तव, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें