फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जनसंवाद वर्चुअल रैली आज, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे संबोधित

Wed, 24 Jun 2020 08:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar
विज्ञापन

भाजपा गोरखपुर और काशी क्षेत्र की वर्चुअल रैली बुधवार को होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शाम चार बजकर 45 मिनट पर रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा नेताओं का दावा है कि फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, यू ट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए रैली से लोगों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


जनसंवाद वर्चुअल रैली से भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के तीन मंडलों (गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़) के 25650 बूथों के नेता, कार्यकर्ता जुड़ेंगे। इसी तरह काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी जुड़ना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को वर्चुअल रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी, गगहा मंडल के प्रभारी और जिला कार्य समिति के सदस्य संतोष चन्द कौशिक ने बताया कि वर्चुअल रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रैली संचालन में क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला,क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, अजय सिंह गौतम, डॉ सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री विश्विजतांशु सिंह आशु आईटी विभाग के प्रमुख मुरली मनोहर चौरसिया लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को सफल बनाएंगे आईटी सेल के 5000 कार्यकर्ता

आईटी विभाग के संयोजक मुरली मनोहर वह सहसंयोजक अश्वनी दीक्षित ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से गोरखपुर क्षेत्र से लगभग 25 से 30 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। अलग-अलग जिलों में आईटी विभाग के सक्रिय 5000  कार्यकर्ता निरंतर काम कर रहे हैं।

इसका सीधा प्रसारण भाजपा के आधिकारिक फेसबुक पेज एवं ट्विटर हैंडल BJP4UP, मोबाइल के ऑडियो संवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों के 25650 बूथों पर  आईटी के 5 स्मार्टफोनधारक कार्यकर्ता लगभग 100 आम जनमानस को इस जनसंवाद रैली से जोड़ने का कार्य करेंगे आईटी टीम के चंद्र प्रकाश यादव, सोशल मीडिया प्रमुख सौरभ अग्निहोत्री, महानगर संयोजक पीयूष मिश्रा, सहसंयोजक विशाल पांडे पिछले 10 दिनों से रैली का प्रसार प्रसार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें