फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अमन राज की कप्तानी में भारत बना एशिया का चैंपियन, बहरीन को 25 रन से हराया

विज्ञापन
एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोरखपुर। चेन्नई में आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 में भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने खिताब जीतकर एशिया में अपनी बादशाहत कायम की। गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन राज की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में बहरीन को 25 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने लगातार छह मुकाबले जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में नेपाल, उज्बेकिस्तान, मालदीव और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में श्रीलंका को 16 रन से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले में भारत ने बहरीन के सामने 64 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहरीन की पूरी टीम को 39 रन पर समेट दिया। इस तरह भारत ने 25 रन से जीत दर्ज कर एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन


गोरखपुर के खिलाड़ियों का रहा अहम योगदान
भारतीय टीम की खिताबी जीत में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतीक त्रिपाठी और अविनाश साहनी ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, गौरव सिंह और कप्तान अमन राज ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती दी। अमन ने कप्तानी के साथ अपनी रणनीति और नेतृत्व क्षमता से टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
-
छह खिलाड़ियों ने किया देश का प्रतिनिधित्व
प्रतियोगिता के यूथ और सीनियर वर्ग में गोरखपुर के छह खिलाड़ियों अमन राज, प्रतीक त्रिपाठी, अविनाश साहनी, गौरव सिंह, रोहित शर्मा और फैज ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया। फेडरेशन के सचिव इमरान अहमद लारी ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना को दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन पूरे जिले और देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें