फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस योजना के तहत उद्योग लगाएं, 35 प्रतिशत तक सब्सिडी पाएं

Sat, 19 Sep 2020 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के तहत उद्योग लगाने पर 25 लाख और सेवा क्षेत्र में निवेश करने पर 10 लाख रुपये लोन मिलता है। ग्रामीण इलाके में उद्योग लगाने पर 25-35 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाती है। इस योजना के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से युवाओं में स्व रोजगार को बढ़ावा देना चाहती है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार का उद्देश्य यह है कि लोग ग्रामीण, कस्बाई या शहरी इलाके में छोटे-छोटे कारोबार शुरू कर एक तरफ जहां अपने जीवनयापन के लिए साधन बना सकते हैं। वहीं इसमें काम पर दो-चार लोगों को लगाकर उनकी जीविका का साधन भी बना सकते हैं। 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति कम से कम 8वीं कक्षा पास हो, योजना के तहत शुरू नए प्रोजेक्ट पर ही स्कीम का लाभ मिलेगा।

लोन के लिए ऐसे करें आवेदन आवेदन
लोन के लिए दिए गए लिंक (https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/jsp/pmegponline.jsp) को क्लिक करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। इस योजना में लाभार्थियों का चयन इलाके के जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यदल के माध्यम से होता है। सामान्य श्रेणी के लाभार्थी को परियोजना लागत का 10 फीसदी एवं आरक्षित श्रेणी के लाभार्थी को 5 फीसदी तक रकम अपनी तरफ से लगाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज

पीएमईजीपी ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन भरना है। फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण, शिक्षा प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, इसके बाद आवेदन पत्र व सभी संबंधित प्रपत्रों की हार्ड कॉपी विभाग में जमा करनी है।

इस वेबसाइट से मिल सकेगी जानकारी
योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए देखें यह
वेबसाइट- https://msme.gov.in/node/1763
PMEGP के तहत उद्योग लगाने और डीपीआर तैयार करने के लिए देखें यह वेबसाइट-
https://msme.gov.in/sites/default/files/PMEGP-guidlines-final.pdf
https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/jsp/pmegponline.jsp

उद्योग उपायुक्त आरके शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को 30 सितंबर तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन देना होगा। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें