फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: अनियंत्रित ट्रक ने पुल की रेलिंग तोड़ा, चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद

Fri, 27 Nov 2020 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देवरिया जिले के लाहीलपार से पगरा बिहार मार्ग पर शुक्रवार की सुबह चीनी लदी 10 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर महुआपाटन पुल की रेलिंग तोड़ते फंस गई। जिससे घंटो तक चार पहिया गाड़ियों का आवागमन बंद रहा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की भोर 320 बोरी चीनी लदी ट्रक गोरखपुर से कटेया बिहार के लिए निकली। अभी वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआपाटन पुल पर साढ़े छह बजे पहुंची, उसी दौरान टॉयराइट की गोली टूट गई, जिससे स्टेरिंग फेल हो गया।

ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक पहिया हवा में लटक गया। किसी तरह चालक सिकंदर जान बचाकर भागा। ट्रक के फंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया और राहगीर परेशान हो गए।
विज्ञापन


इस बाबत रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि ट्रक का टॉयराइट की गोली टूट जाने से स्टेरिंग फेल हो गया था। इससे ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ दिया। जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। क्रेन मंगाकर ट्रक को निकाला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें