फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलटी, दो श्रमिकों की मौत

Fri, 16 Oct 2020 09:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मगहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दोहनी के मठियां नाला पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे पलट गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर डूबने से गांव के ही धनेश राजभर (28) पुत्र सेतवान और पप्पू राजभर (30) पुत्र रामवेलास की मौत हो गई। घंटों प्रयास के बाद किसी तरह नाले से दोनों का शव बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत दोहनी के मठियां टोला निवासी धनेश राजभर और पप्पू गिट्टी-बालू की दुकान पर काम करते थे। शुक्रवार को दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा सामान भटनी क्षेत्र में उतार कर वापस आ रहे थे। इसी बीच नाले पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे पानी में गिर गई।

धनेश और पप्पू डूब गए। काफी देर बाद उसका शव उतराया मिला। उनकी मौत की जानकारी होने पर घरवाले भी पुल पर पहुंच गए जहां परिजन तड़प-तड़पकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह शव बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष खुखुंदू जितेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

पुल पर रेलिंग न होने से हुआ हादसा, घरों में नहीं जले चूल्हे

मगहरा ग्राम पंचायत दोहनी के मठियां टोले के निकट से होकर बह रहे नाले पर पुल बनाया गया है। लेकिन पुल पर दोनों तरफ रेलिंग नहीं बनी है। हादसे की वजह लोग पुल पर रेलिंग न होना बता रहे हैं। एक ही गांव निवासी और मजदूर धनेश और पप्पू की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।

लोगों के घरों के चूल्हे तक नहीं जले हैं। मठियां गांव निवासी धनेश परिवार का कमाऊ व्यक्ति था। जबकि पप्पू दो भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों गिट्टी-छड़ की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे। इस हादसे से मोहल्ले के मजदूर तबके के लोगों में शोक है। गांव में 40 घर राजभर परिवार के लोग निवास करते हैं। धनेश की पत्नी यशोदा का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पुत्री परी कुछ समझ नहीं पा रही थी। इस दुखद घटना से गांव के लोग शोक में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें