फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: अनियंत्रित डीसीएम ने बेटी को स्कूल से छोड़कर लौट रही महिला को रौंदा, मौत... अधूरा रह गया ये सपना

Mon, 13 May 2024 09:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनूघाट

सार

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर, बेटा प्रीतम कक्षा आठवीं और बेटी शीतल दसवीं की छात्रा है। मां की मौत बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। 
विज्ञापन
किरन देवी की फाइल फोटो, मौके पर जानकारी जुटाती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के सोनूघाट के कोतवाली क्षेत्र के सनबीम स्कूल सोंदा के निकट सोमवार को अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक नशे में धुत था। सड़क की पटरी पकड़कर अपनी बेटी को छोड़कर विद्यालय से घर से लौट रही महिला को रौंदते हुए डीसीएम सड़क के किनारे जा उतरा। सूचना पर पहुंचे सीओ संजय कुमार रेड्डी व कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद महिला की दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के मठ अमौना निवासी प्रमोद गौड़ कोतवाली क्षेत्र के सोंदा स्थित भगवतीनगर में मकान बनवाकर पत्नी किरन देवी के साथ करीब दो वर्षों से निवास करते थे। प्रमोद गौड़ वर्तमान में आर्मी में फिरोजपुर में तैनात हैं। उनकी पत्नी किरन देवी अपने एक बेटे प्रीतम (18) और बेटी शीतल कुमारी (15) के साथ सोंदा स्थित भगवती नगर मुहल्ले में निजी मकान में रहती थीं। शीतल कुमारी एक निजी विद्यालय में दसवीं की छात्रा थी, सोमवार की दोपहर 2 बजे उसका रिजल्ट निकला था। बेटी को विद्यालय में पहुंचा कर वह आवास पर वापस लौट रही थी। 

उसी समय सलेमपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर, बेटा प्रीतम कक्षा आठवीं और बेटी शीतल दसवीं की छात्रा है। मां की मौत बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पर शुभचिंतकों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। मृतका अपनी बेटी शीतल को आईएएस बनाना चाहती थी, उसकी यह इच्छा अधूरी रह गई। काल बनकर पीछे से आए डीसीएम ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ संजय कुमार रेड्डी व शहर कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। महिला किरन की मौत के बाद परिजनों का रो-रो का बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें