फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन बुझ गए दो घरों के चिराग: अनियंत्रित कार खंडहर मकान में घुसी, राजकुमार और एजाज ने तोड़ा दम

Sun, 17 Jul 2022 08:33 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, डुमरियागंज/ शाहपुर

सार

घूमने के लिए हंसी-खुशी घर से निकले लाडलों की मौत की खबर जब घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घरवालों की दहाड़ सुनकर आस-पास के लोग भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए। मौत के गम में घरों में चूल्हें नहीं जले।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटवा थाना के क्षेत्र के हथियवा चौराहे से हरिजोत जाने वाली सड़क से अंदर जाने वाली सड़क पर रविवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर खंडहर मकान में घुस गई, जिसमें कार में सवार दो की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक व एक किशोर है, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


कार हादसे में इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलबनवा गांव निवासी राजकुमार पुत्र अनूप चंद्र (18) व एजाज पुत्र सफीकुल्लाह (17) की मौत हो गई है। दोनों कार में आगे की सीट पर बैठे थे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। परिवार के लोग उन्हें बस्ती अस्पताल ले जा रहे थे कि दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

कार में एक ही गांव के पांच युवक सवार थे। अन्य तीन में बृजेश पुत्र गुरुप्रसाद (18), दौलतराम पुत्र बंसीलाल (19), चंदूलाल पुत्र बलराम (19) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों का बस्ती में इलाज चल रहा है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज तरुण शुक्ला ने बताया कि पांचों घायलों में राजकुकार व एजाज की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही दिन बुझ गए दो घरों के चिराग

घूमने के लिए हंसी-खुशी घर से निकले लाडलों की मौत की खबर जब घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घरवालों की दहाड़ सुनकर आस-पास के लोग भी अपनी आंसू नहीं रोक पाए। मौत के गम में घरों में चूल्हें नहीं जले।

मुंबई में कमाते थे साथ-साथ
एक गांव के चार युवक व दो किशोर मुंबई में कमाते थे। बकरीद से पहले वे घर आए थे। पांचों दोस्त कार से घूमने निकले थे कि घर वालों को हादसे की खबर मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें