फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में अनियंत्रित कार घुसी, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नौकायन रोड पर चंपा देवी पार्क के पास शनिवार भोर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए रामगढ़ताल में जा घुसी। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। कार में सवार दो युवक तैरकर बाहर निकले। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ताल से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आयी है। पुलिस के अनुसार, मामले में अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरक्ष एंक्लेव निवासी सर्वेश गोस्वामी अपने मित्र युवराज दिनकर (निवासी लखनऊ), धर्मा प्रकाश यादव के साथ सुबह चार बजे कार लेकर रामगढ़ताल किनारे टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान नौकायन रोड पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए ताल में चली गई। कार के तेजी से पानी में डूबने पर दोनों युवक घबरा गए लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए डिकी खोली और बाहर निकलने में सफल रहे। सर्वेश गोस्वामी ने बताया कि कार को बैक करते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया था। सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार को क्रेन की मदद से ताल से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें