फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Gorakhpur: गोरखपुर में अनियंत्रित बोलेरो पलटी, एक की मौत; एक घायल

Sat, 11 Nov 2023 01:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, चिल्लूपार (गोरखपुर)।

सार

घायल को उपचार के लिए बड़हलगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों उसे खतरे से बाहर बताकर छोड़ दिया। वहीं मृत युवक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलते ही बड़हलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की विवेचना शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊखोर-सेमरा मार्ग पर सेमरा खुर्द गांव के पास सिंचाई विभाग बंधे के किनारे शनिवार की सुबह बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर बंधे के किनारे पलट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। गाड़ी का चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए बड़हलगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार कर रहे चिकित्सकों उसे खतरे से बाहर बताकर छोड़ दिया। वहीं मृत युवक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलते ही बड़हलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की विवेचना शुरू की।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाखास गांव निवासी तारकेश्वर यादव अपने बुलेरो से स्वयं चलाकर गांव के लालसाहब यादव (45) पुत्र स्व मिश्री यादव के साथ पास के मदनपुर (देवरिया) पेट्रोल पंप से डीजल लेने गया था। वापस आते समय सेमरा खुर्द गांव के पास सिंचाई विभाग बंधे के किनारे 10 फुट खाई में अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में लालसाहब यादव (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मालिक/ चालक घायल हो गया। मृतक लालसाहब शादी शुदा थे लेकिन बच्चे नहीं थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें