मोटापे का उड़ाया था मजाक
एसपी दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए कहा कि शुभम यादव के पिता विरेन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। जांच करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना के पीछे की वजह सामने आई। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन चौहान ने बताया कि उसके चाचा की ससुराल मंझरिया में है। दो मई को वह चाचा के साथ तरकुलहा देवी मंदिर गया था। वहां पर शुभम, अनिल और पवन भी आए थे। खाने-पीने के दौरान चाचा के ससुराल वालों ने उसके मोटापे का मजाक उड़ाते हुए चिड़ा दिया।
बरात में आने की मिली थी जानकारी
इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। इसी बीच उसे पता चला कि मंझरिया से गीडा स्थित बरातघर में बरात आ रही है, जिसमें उसे चिढ़ाने वाले भी आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने साथी आसिफ के साथ जीप से छपिया बाजार पहुंचा और कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन, वह रुके नहीं, जिसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी और ओवरटेक कर उनकी कार को रोका।
दोनों की पृष्टभूमि आपराधिक
एसपी दक्षिणी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटना में प्रयोग की गई जीप को भी बरामद कर लिया है। इसमें आसिफ खान हिस्ट्रीशीटर है और अर्जुन पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। खजनी पुलिस कारतूस के खोखे की तलाश में लगी हुई है।