फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में प्रवेश के लिए आज से शुरू होगा अभिलेख सत्यापन

Tue, 28 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभिलेख (प्रमाणपत्र) सत्यापन 28 से 30 जुलाई तक होगा। निर्धारित समय पर आवश्यक मूल प्रमाणपत्र और उनकी छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। दस्तावेज अधूरे होने पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बीए (कला संकाय) के अभ्यर्थियों का सत्यापन दीक्षा भवन में होगा। बीएससी (बायो) के अभ्यर्थियों के अभिलेख डीन, विज्ञान संकाय कार्यालय में और बीएससी (गणित) के अभ्यर्थियों का सत्यापन मजीठिया भवन में किया जाएगा। वहीं, स्नातकोत्तर के सभी विषयों में काउंसिलिंग पूरी कर चुके अभ्यर्थियों के अभिलेख संबंधित विभागों में 28 से 30 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जांचे जाएंगे।
सत्यापन के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र और प्रमाणपत्र, स्नातकोत्तर प्रवेशार्थियों के लिए स्नातक के सभी सेमेस्टर/वर्षों के अंकपत्र, ईडब्ल्यूएस या आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र, अन्य संस्थान से आने वाले विद्यार्थियों के लिए टीसी व माइग्रेशन प्रमाणपत्र, काउंसिलिंग लेटर और प्रवेश शुल्क जमा करने की रसीद साथ लाना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें