फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती में मछली पकड़ते समय दो युवक डूबे, एक लापता

Sat, 03 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नदी में छलांग लगाकर साथी ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन


महावीर छपरा। भौवापार बांध के पास शुक्रवार शाम राप्ती नदी में मछली पकड़ते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। साथी ने नदी में छलांग लगाकर एक युवक को बचा लिया जबकि दूसरा देर शाम तक लापता रहा। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने बचाए गए युवक और उसके साथी को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

भौवापार निवासी अंश निषाद (18), निवेश निषाद (19) और सिद्धांत निषाद (19) शाम करीब 5:30 बजे नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान अंश और निवेश गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख सिद्धांत ने नदी में छलांग लगाकर निवेश को बाहर निकाला लेकिन उसकी भी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की जानकारी ली। अंधेरा होने के कारण अंश की तलाश रोक दी गई। शनिवार सुबह फिर तलाश शुरू की जाएगी। इस संबंध में बेलीपार थाना प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें