फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti Accident: अलग-अलग सड़क हादसे में लिंक पेन के मैनेजर सहित दो की मौत, दो घायल

Mon, 30 Oct 2023 10:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

बस्ती जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में सुल्तानपुर और सिद्धार्थनगर जिले के युवकों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

  
बहादुरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सुल्तानपुर जिले के अखंडपुर थाना क्षेत्र के लोरपुर गांव निवासी प्रमोद पांडेय (41) पुत्र राम केवल पांडेय बस्ती में लिंक पेन के टेरेटरी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनके एक सहकर्मी ने बताया कि सोमवार को वह बुलेट बाइक से सिद्धार्थनगर से लौटकर सुल्तानपुर अपने घर जा रहे थे। लुंबिनी दुद्धी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के माझा खुर्द गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। 

मौके पर पहुंची कलवारी थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए राम जानकी मार्ग पर स्थित सीएचसी बहादुरपुर भिजवाया। यहां उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। इसके बाद उनके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। एसआईसी जिला चिकित्सालय डॉ. सुरेश कुमार कौशल ने प्रमोद के मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मनौरी भीटिया मार्ग पर लक्ष्मी कुबेर ट्रांसपोर्ट के सामने रमवापुर मिश्र गांव के पास रात लगभग 9:00 बजे अज्ञात कार की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वालटरगंज थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पर घायल जीत बहादुर चौधरी पुत्र ओमप्रकाश निवासी रामवापुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल लवकुश (25) पुत्र बालेंद्र मिश्रा निवासी किशनपुर थाना कप्तानगंज जनपद व विजय यादव (30) पुत्र राम लौट यादव निवासी मझौवा चौबे थाना कप्तानगंज बस्ती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें