फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत, पड़ोसी के बरामदे में बैठी थीं धूप सेंकने; जिंदगी की जंग लड़ रहा एक मासूम

Sun, 03 Dec 2023 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपीगंज (गोरखपुर)

सार

दोनों महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं और ऊपर छत को तोड़ने का काम चल रहा था। छज्जा पुरानी छत से बिना सरिया जोड़े निकाला गया था, जिस वजह से छत पर तोड़फोड़ होने के कंपन से वह भरभरा कर गिर गया और नीचे बैठीं दोनों महिलाएं व मासूम मलबे में दब गए।
विज्ञापन
जैकरून निशा और मैसरजहां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर स्थित पीपीगंज कस्बे के वार्ड नंबर 19 अब्दुल हामिदनगर में रविवार दोपहर पुराने मकान का निर्माणाधीन छज्जा गिरने से दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। दोनों महिलाएं पड़ोसी थीं और दिन में धूप सेंकने के लिए गई थीं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल हामिदनगर में रोशन अली अपने पुराने मकान के कुछ हिस्सों को तुड़वाकर निर्माण कार्य करवा रहे थे। रविवार को पड़ोस में रहने वालीं जैकरून निशा (45), मैसरजहां (35) पत्नी तबकुर हुसैन पड़ोस के ही एक साल के हसन को गोद में लेकर रोशन अली के बरामदे में धूप में बैठी थीं।

दोनों महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थीं और ऊपर छत को तोड़ने का काम चल रहा था। छज्जा पुरानी छत से बिना सरिया जोड़े निकाला गया था, जिस वजह से छत पर तोड़फोड़ होने के कंपन से वह भरभरा कर गिर गया और नीचे बैठीं दोनों महिलाएं व मासूम मलबे में दब गए।

अचानक हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला। तीनों घायलों को पास के नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मैसरजहां व जैकरून को मृत घोषित कर दिया, जबकि हसन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही था हसन का जन्मदिन
दो दिन पहले ही हसन का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। रविवार को इस घटना के बाद सब सदमे में है। उसकी मां और घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी उसकी जिंदगी की दुआ कर रहे हैं। 

अचानक छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। बच्चे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें