फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीपी ऑटोमोबाइल्स से दो वाहन गायब, कर्मचारी समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र स्थित डीपी ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर से दो चार पहिया वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन की आंतरिक जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में वाहन चोरी की आशंका सामने आने पर पुलिस ने एक कर्मचारी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला उजागर होने के बाद आरोपी कर्मचारी घर से लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी के डायरेक्टर मनोज कुमार मातनहेलिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेडिकल कॉलेज रोड स्थित डीपी ऑटोमोबाइल्स में 11 जून को स्टॉक सत्यापन के दौरान परिसर में खड़ी महिंद्रा थार और मारुति विटारा ब्रेजा अपने स्थान पर नहीं मिलीं। जांच में दोनों वाहनों की बिक्री, डिलीवरी, भुगतान, गेट पास अथवा हस्तांतरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में कंपनी कर्मचारी शिवम सिंह एक अज्ञात व्यक्ति को वाहन दिखाते और वाहन को परिसर से बाहर ले जाने की प्रक्रिया में मौजूद दिखाई दिया। इसके बाद वाहन नहीं आए। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि शिवम सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें