क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से प्रतिभागी युवाओं की सुरक्षा के लिए पहले ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया। केवल (sewayojan.up.nic.in) विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा ही दी गई। रोजगार मेला में हिस्सा लेने वाले युवाओं को सेवायोजन के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ ही रोजगार मेला में शामिल होने वाले कंपनियों का ब्यौरा मुहैया कराया गया।
ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले युवाओं के दस्तावेजों का सत्यापन विभाग की ओर से किए जाने के बाद उनका पूरा ब्यौरा कंपनियों को भेजा गया। जहां से वीडियो कॉल और टेलीफोनिक इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं का साक्षात्कार लेने के बाद कंपनियों ने नियुक्ति पत्र युवाओं को प्रदान किया है।
सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ऑनलाइन रोजगार मेला के माध्यम से कंपनियों को बुलाया जा रहा है। आगे जो रोजगार मेला आयोजित होंगे, उनमें प्रतिभागी कंपनियों की संख्या और बढ़ेगी। जब तक कोरोना संकट खत्म नहीं होता है। ऑनलाइन ही रोजगार मेला का आयोजन होगा।
गोरखपुर मंडल के रोजगार का आंकड़ा
जिला निर्धारित लक्ष्य अब तक हुए रोजगार मेला- अभ्यर्थियों की संख्या
गोरखपुर 18 6 925
देवरिया 9 8 437
कुशीनगर 9 5 260
महाराजगंज 9 5 386
कुल 45 24 2008