फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूबे, गोताखोरों की मदद हो रही है तलाश

Mon, 12 Oct 2020 06:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के खरवनिया कला के प्रधान पुत्र समेत दो किशोर नहाते दौरान सोमवार को कठिनईया नदी में डूब गए। सूचना पर मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों किशोरों की तलाश शुरू करा दी।

विज्ञापन


खरवनिया कला की प्रधान नीतू सिंह पत्नी राकेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र प्रांजल सिंह और संजय सिंह का 12 वर्षीय पुत्र शिवा व दो अन्य किशोर गांव के पश्विम तरफ कठिनईया नदी में स्नान करने गए थे। प्रांजल और शिवा तो स्नान करने नदी में उतरे, लेकिन दो अन्य किशोर नदी के किनारे खड़े थे।

स्नान करने के दौरान दोनों गहराई में चले गए। साथियों को डूबता देखकर नदी के किनारे खड़ें दोनों किशोर शोर मचाए तो गांव के लोग जुट गए। कुछ ग्रामीण नदी में डूबे दोनों किशोरो को ढूंढने का प्रयास किए, लेकिन पता नहीं चला। बाद में सूचना पर तहसीलदार शशांक राय, एसओ प्रदीप कुमार सिंह, हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे दोनों किशोर की तलाश शुरू कराई। इधर दोनों के किशोरों के परिजन परेशान हो गए। पीड़ित परिजन बेटों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है।

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि डूबे दोनों किशोरों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम पहुंच जाएंगी। वैसे स्थानीय गोताखोर डूबे किशोरों की तलाश करने में जुटे हुए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें