गोरखपुर। जिले में गुरुवार को डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। इससे पहले भी 4 शहरी तथा 3 ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिले थे।
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में सितंबर से नवंबर तक का महीना डेंगू के लिए संवेदनशील होता है। अगस्त में देश के अन्य हिस्सों में फैली यह बीमारी किसी न किसी यात्री के साथ गोरखपुर आती है और फिर तेजी से फैलती है। कुछ दिन पहले हैदराबाद से लौटे एक व्यक्ति व एक फैक्ट्री के ट्रक चालक में डेंगू के लक्षण मिले हैं। दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
-
अब तक हो चुका हैं 2916 जांच
जिले में 1 जनवरी से 17 अगस्त के बीच 2916 लोगों का डेंगू का टेस्ट हो चुका है। इसमें एनएस1 आरडीटी के 2634 और आईजीएम एलाइजा की 282 जांचें हो चुकी हैं। डेंगू के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत 246 लोगों को नोटिस भेजा गया है। अब तक 2599 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है।