फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली वाया गोरखपुर और दिल्ली से सीतामढ़ी वाया गोरखपुर के बीच चलेंगी।
विज्ञापन

04060 नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल 20 फरवरी से 06 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से अपराह्न 3:40 बजे छूटकर तीसरे दिन सुपौल सुबह 04:00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04059 सुपौल-नई दिल्ली होली स्पेशल 22 फरवरी से 08 मार्च तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 07:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से रात 9:10 बजे छूटकर दूसरे दिन नई दिल्ली 4:10 बजे पहुंचेगी।

04010 दिल्ली-सीतामढ़ी होली स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च को दिल्ली से रात 11:05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से दोपहर 2:10 बजे छूटकर सीतामढ़ी रात 10:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली होली स्पेशल 27 फरवरी एवं 06 मार्च को सीतामढ़ी से रात 11:55 प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:00 बजे छूटकर दिल्ली रात 11:20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें