गोरखपुर। महाशिवरात्रि का त्योहार श्रद्धा एवं उल्लास के साथ रविवार को मनाया जाएगा। गोरखपुर नगर निगम इसे जीरो वेस्ट त्योहार के रूप में मना रहा है। ऐसे में महादेव झारखंडी मंदिर गिरधरगंज, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर महेवा, मानसरोवर मंदिर अंधियारी बाग और गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा व साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा महानगर में लोक अस्था के 50 शिवालयों की साफ-सफाई के लिए बकायदा कर्मचारियों का रोस्टर तैयार की उनकी ड्यूटी लगाई गई है।
जोनल सेनेटरी अधिकारी की ओर से दिए गए शिव मंदिरों और शिवालयों में विशेष सफाई, चूना छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाने के निर्देश पर कार्य किया जा रहा है। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। इसमें इस बात का खास ध्यान रखना होगा किसी मंदिर परिसर के पास कचरा न दिखाई दे। निगरानी के लिए समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों और सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिर परिसर में प्रकाश का उचित इंतजाम, टायलेट की साफ-सफाई और जलापूर्ति के लिए पानी का टैंकर लगाने और सफाई के लिए गैंग के तैयार रहने के निर्देश पर मंदिर मार्गों की भी सफाई की गई है।