फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः पटहेरवा एसओ व डायल 112 के दो सिपाही निलंबित

Sun, 10 May 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पडरौना
विज्ञापन
dial 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पटहेरवा थाने के लबनिया गांव के एक व्यक्ति की पुलिस की गाड़ी से कूदने से हुई मौत के मामले में एसपी ने पटहेरवा एसओ व डॉयल 112 के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पडरौना कोतवाली के अतिरिक्त इंस्पेक्टर मृत्युंजय सिंह को पटहेरवा का नया एसओ बनाया गया है।

विज्ञापन


लबनिया गांव में बुधवार की शाम दो लोगों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 पुलिस इनमें से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आ रही थी। सड़क पर यह व्यक्ति चलती गाड़ी से कूद गया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। अगले दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के पिता से तहरीर लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

पटहेरवा एसओ रहे संजय सिंह का तर्क था कि जब व्यक्ति गाड़ी से कूदा तो वह दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी।एसपी विनोद कुमार मिश्र ने एसओ पटहेरवा संजय कुमार सिंह को अभियोग पंजीकृत किये जाने में लापरवाही बरतने के आरोप में निलम्बित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके अलावा पीआरवी के हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार व उमेश यादव को भी कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलम्बित कर दिया है। पडरौना कोतवाली में अतिरिक्त इंस्पेक्टर मृत्युजंय सिंह को पटहेरवा का एसओ बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें