फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः शराब तस्कर पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Sun, 10 May 2020 02:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमरूद मंडी से कच्ची शराब को लाकर तस्करी करने की सूचना पर गई शाहपुर पुलिस टीम पर तस्करों ने ईंट पत्थर से हमला कर दिया। तस्करों के हमले में सादी वर्दी में गई पुलिस की दो प्राइवेट गाड़ियों के शीशे टूट गए। 
विज्ञापन


पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई फिर सूचना पर एसपी सिटी कई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर 5- 6 तस्करों को उठा लिया है। बताया जा रहा है कि इनके पास से शराब भी बरामद हो गई है। देर रात तक पुलिस की दबिश जारी रही।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरुद मंडी से तस्कर कच्ची शराब नदी के रास्ते नाव से पार कर फोरलेन के किनारे लाते हैं। फिर यहीं से गाड़ियों में भरकर शराब जिले के अलग-अलग जगह पर पहुंचाई जाती है। 
विज्ञापन


इस सूचना पर शाहपुर पुलिस एक इनोवा और एक कार से सादे वर्दी में बंधे पर पहुंच गई। नाव से तस्कर के किनारे आते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लिया। खुद को घिरा देख तस्करों ने ईट पत्थर से हमला शुरू कर दिया। 

पुलिस वाले तो भाग गए मगर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच कार के पास मौजूद एक पुलिसकर्मी ने इसकी सूचना एसपी सिटी को दे दी। सूचना पाते ही एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ, सीओ कैंट सुमित शुक्ला कैंट, रामगढ़ ताल, बेलीपार और गीडा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

उधर खुद को बचाने के बाद शाहपुर पुलिस भी तस्करों की घेराबंदी कर ली थी। मौके पर गई पुलिस फोर्स ने कुछ तस्करों को शराब के साथ पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ ने पुलिस टीम पर हमले से इनकार करते हुए बताया कि उस तस्करों के झांसे में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही बड़े गैंग का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने बड़े कच्ची कारोबारियों को पकड़ा है। करीब सात आठ गाड़ियां बरामद हो गई हैं। धंधे से जुड़े कुछ लोगों ने विरोध किया और ईट पत्थर फेंके जिससे एक प्राइवेट गाड़ी पर ईटा गिरा था। पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।
विज्ञापन

-प्रवीण सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें