फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: पुनर्जीवित होंगे शहर के दो पोखरे, बनेंगे अमृत सरोवर

Fri, 02 Feb 2024 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

कचरे से भरे और लगभग सूख चुके इन पोखरों से सिल्ट निकालकर, इन्हें वर्षा जल संचयन का केंद्र बनाया जाएगा। महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक निकट एमएमएमयूटी दिव्यनगर में अराजी संख्या 979 में स्थित 0.015 वर्ग किलोमीटर के पोखरे के निर्माण पर 2.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के उद्देश्य से नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी के तहत अमृत योजना 2.0 में 8.46 करोड़ रुपये से दो सरोवरों का सुंदरीकरण कराने की योजना है। इन दोनों ही पोखरों पर जनता के लिए ओपन जिम और बैठने के साथ ही कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन


महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक दिव्यनगर और पोखरभिंडा करीमनगर पोखरा को अमृत सरोवर बनाने के साथ पांच साल तक नगर निगम नियमित रखरखाव भी करेगा। दिव्यनगर के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जल्द ही करीमनगर पोखरे की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने किया था शिलान्यास
कचरे से भरे और लगभग सूख चुके इन पोखरों से सिल्ट निकालकर, इन्हें वर्षा जल संचयन का केंद्र बनाया जाएगा। महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक निकट एमएमएमयूटी दिव्यनगर में अराजी संख्या 979 में स्थित 0.015 वर्ग किलोमीटर के पोखरे के निर्माण पर 2.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह 6.16 करोड़ से पोरखरभिंडा करीम नगर सरोवर को पुनर्जीवित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों इन दोनों सरोवर का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


बच्चों के लिए लगेंगे झूले
मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि दिव्यनगर और करीमनगर सरोवर की पहले चरण में सफाई कर सिल्ट निकालने के बाद उसके जल संग्रहण करने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सरोवर में आने वाले ड्रेन एवं वेस्ट वॉटर के ट्रीटमेंट का इंतजाम कर सरोवर का इकोलॉजी सिस्टम ठीक किया जाएगा। चहारदीवारी एवं रिटेनिंग वॉल का निर्माण होगा। सीढ़ियां, पाथवेज, ओपेन जिम, बगीचा, खेल के मैदान, आरओ वॉटर, टॉयलेट-यूरिनल ब्लॉक, हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट, आरसीसी बेंच, स्टील रेलिंग, गेट, फाउंटेन, डस्टबिन की सुविधा मिलेगी। पौधरोपण करने के अलावा ड्रेन डायर्वजन एवं सरोवर तक जाने वाली सड़कें बेहतर होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें