फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्षीय बालक सहित दो अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्षीय बालक सहित दो अस्पताल में भर्ती, डेंगू की आशंका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। इनमें अधिकांश बाहर से आने वाले लोग हैं। जिला अस्पताल में चार वर्षीय बालक सहित दो लोगों को भर्ती कराया गया है। उनके डेंगू से पीड़ित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। एलाइजा जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया है।
जनपद के सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में बुखार के 478 मरीज आए, जिसमें 15 वर्ष से कम के 162 तथा उससे अधिक उम्र के 316 लोग शामिल रहे। इसमें 18 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अब तक बुखार के 11863 मरीजों का इलाज किया गया है, जिसमें 348 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया है। बुधवार को पीएचसी भटनी में डेंगू के आरडीटी जांच में एक केस पॉजिटिव मिला, जिसका इलाज शुरू कर दिया गया है। अब तक कुल 36 मरीज मिले हैं, जिसमें 35 स्वस्थ हो चुके हैं। मलेरिया, जेई, स्क्रब टाईफस, कालाजार, चिकुनगुनिया व लैप्टोस्पायरोसिस का कोई मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी सरोज यादव 39 पुत्र रामानंद यादव तीन माह पहले अहमदाबाद में गए थे। जहां 12 अक्तूबर को बुखार से पीड़ित हो गए। दवा लेने के बाद आराम हो गया। इसके पंद्रह अक्तूबर को फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। वहां से सोमवार को घर आ गए। इसके बाद मंगलवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। उधर पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र स्थित बभनौली निवासी करन 4 पुत्र शैलेश पंद्रह दिन से बुखार से पीड़ित है। परिजनों ने विजयीपुर और कंचनपुर में इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। दोनों की एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें