कपड़ा व्यापारी मृतक के घर पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ा व्यापारी अनिल गुप्ता के परिजनों ने बताया कि रात में दुकान बंद कर 11 बजे अकेले ही वो घर के लिए निकला था। इस दौरान फोन पर बात हुई तो बोला थोड़ी देर में आ जाउंगा। इसके बाद एक बार फिर छोटे भाई ने फोन किया तो बोला बस आ रहा हूं।
रात 12 बजे के बाद से फिर फोन उठना बंद हो गया। सुबह गांव के एक किनारे नाले में डूबी लाश देखकर लोगों ने पुलिस और आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर छोटा भाई पहुंचा तो उसने शव की पहचान अनिल गुप्ता के रुप में की।