फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 08 Dec 2021 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

दोनों साइकिल सवार व्यक्ति देर रात में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे कि अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। भोर में टहलने निकले लोगों ने सड़क पर दो व्यक्तियों का शव देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र में देवरिया-कसया मार्ग पर मंगलवार की देर रात में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किसान व दूसरा मोची का काम कर परिवार का भरण-पोषण करने वाला व्यक्ति शामिल हैं। दोनों एक शादी समारोह में शरीक होने के बाद साइकिल से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


भोर में टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे दो लोगों का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इन दोनों की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरवनिया गांव के रहने वाले भूलन सिंह (55 ) पुत्र इनर सिंह किसान थे। वहीं गांव का रामविलास प्रसाद (56) पुत्र बनारसी चौराहे पर मोची का काम करता था। दोनों मंगलवार की देर शाम रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए साइकिल से गए थे।
विज्ञापन


देर रात दोनों भोजन करने के बाद वापस गांव जा रहे थे। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग पर सिरवनिया गांव के समीप पुलिया के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों साइकिल सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। बुधवार की भोर में आसपास के गांव के लोग सड़क पर टहलने निकले तो दो लोगों का शव देखकर दंग रह गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के पास से मिले मोबाइल नंबर से उनके परिजनों को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मौत की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया।

मातम में बदली खुशियां
भूलन सिंह की पत्नी लीलावती देवी, बेटा चिंटू, अमित का रो-रो कर बुरा हाल था। कुछ दिन पूर्व ही उनका बड़ा बेटा मंटू विदेश गया है। जबकि छोटे बेटे अमित की 26 नवंबर को ही शादी हुई है। शादी वाले घर में मातम पसर गया गया है। उधर तरकुलवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें