फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कपड़े की दुकान से चोरी में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान से माल चोरी करने और उसे बेचने के आरोप में शुक्रवार सुबह पुलिस ने नाबालिग समेत दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनसे चोरी किए गए कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन

हांसूपुर निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया कि उनकी मोहल्ले की दुकान में इब्राहिम उर्फ अनस और एक किशोर कर्मचारी के रूप में काम करते थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के कपड़े चोरी किए और साथ ही इन्वर्टर की बैट्री व एसी का कॉपर निकालकर बेच दिया। स्टॉक में कमी का पता चलते ही उन्होंने जांच की, जिससे चोरी और बिक्री से जुड़े साक्ष्य हाथ लगे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया। दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग को बाल सुधार गृह और युवक को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें