फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गांव के ही दो लोगों ने मांगी थी फिरौती, 11 दिन बाद भी बुजुर्ग का पता नहीं

Tue, 05 Jul 2022 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को फाड़ कर फेंके गए मूल कॉपी के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई है, जिससे फिरौती मांगने वालों की पहचान हो गई और सबूत के आधार पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बेदौली गांव निवासी 72 वर्षीय झब्बू यादव को तो पुलिस नहीं बरामद कर पाई, लेकिन एक करोड़ की फिरौती मांगने के दो आरोपियों को पकड़ ली है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि लालच में उन लोगों ने पत्र लिखकर फोटो कॉपी कराई थी और फिर पत्र भेज दिया था।
विज्ञापन


पुलिस फाड़कर फेंके गए मूल पत्र के अलावा जिस दुकान से फोटो कॉपी कराई गई और कागज खरीदे गए थे, वहां के सीसीटीवी फुटेज को हासिल कर ली है। हालांकि, पुलिस आरोपियों की बात से संतुष्ट नहीं है। संदेह के आधार पर पुलिस की जांच जारी है। परिवार से जुड़े हिस्ट्रीशीटर भी जांच के दायरे में हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेदौली गांव निवासी कमलेश यादव और राजमन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 24 जून की रात से झब्बू यादव लापता हैं। इसके दो दिन बाद ही उनके घर से पत्र भेजकर एक करोड़ की फिरौती की मांग की गई।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी थी कि इसी बीच सोमवार को आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को फाड़ कर फेंके गए मूल कॉपी के अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिल गई है, जिससे फिरौती मांगने वालों की पहचान हो गई और सबूत के आधार पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की बात सही नहीं है, इसी वजह से पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें