फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन की मौत, 10 जख्मी

Fri, 16 Jul 2021 06:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

शोहरतगढ़ सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया, शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धनगढ़िया गांव के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के  शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धनगढ़िया गांव के पास शुक्रवार को एक बोलेरो सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार लोग दुल्हन देखने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र के रमवापुर तिवारी निवासी रामराज का परिवार और कुछ रिश्तेदार साथ एक बोलेरो से शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बभनी बाजार के पास नगपरी गांव लड़की देखने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर स्थित धनगढ़िया गांव पास पहुंचे थे कि बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर सड़क के नीचे पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद एक-एक करके सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में बोलेरो सवार अनूप तिवारी (35) चालक, शांति (25), राधेश्याम (35), मीरा (30), सुशीला (34), चंद्रमती(55), आरती(60), रामराज(60), शिवांगी(10), अमित(3), अंशू(10), अनुज (3), खुशी(3) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर शोहरतगढ़ पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राजाराम (60), राधेश्याम (35) और अमित (3) को मृत घोषित कर दिया। अन्य 10 का प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें