फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखनाथ मंदिर में 315 बोर के कारतूस के साथ पकड़े गए दो लोग, झारखंड से रिश्तेदार के घर थे आए, पूछताछ जारी

Wed, 04 Oct 2023 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस उनके आपराधिक इतिहास के बारे में झारखंड से पता कर रही है। उनके पास लाइसेंसी रायफल है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर के गेट पर जांच के दौरान बुधवार को पकड़े गए झारखंड के दो युवकों के बैग से 315 बोर के दो कारतूस बरामद हुए। कारतूस मिलते ही आला अफसरों को जानकारी दी गई और दोनों को हिरासत में लेकर गोरखनाथ थाने पर पहुंचाया गया। आरोपियों के पास से कोई असलहा नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी होते ही पुलिस के आला अफसर भी पूछताछ के लिए पहुंच गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों के बयान के एक-एक बिंदु का सत्यापन कर रही है। वह कब आया, कहां-कहां गया और किस-किस से मिला, इन सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।
 

विज्ञापन

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर लगातार खुफिया सूचना रहती है कि वह आतंकियों के निशाने पर हैं और पूर्व में गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर का रहने वाला मुर्तुजा रहमान अब्बासी हमला भी कर चुका है, इस वजह से पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।

30 जनवरी को मुर्तुजा ने किया था हमला
30 जनवरी 2023 को मुर्तुजा रहमान अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान अनिल कुमार पासवान और अन्य लोगों पर बांके से हमला कर सनसनी फैला दी थी। बाद में जांच में पाया गया कि गोरखपुर के डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखने वाला मुर्तुजा बड़ी घटना के फिराक में था और वह आईएसआई से प्रभावित था। जांच के आधार पर उसे आतंकी साबित करते हुए फांसी की सजा सुनाई गई है। फिलहाल वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें